Friday, February 19, 2016

शंकराचार्य माधवाश्रम जी महाराज अस्वस्थ, कोटेश्वर आश्रम में हो रहा है उपचार


, बदिराश्रम ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम जी महाराज अस्वस्थ हैं और रुद्र प्रयाग के कोटेश्वर महादेव गाभ्म में उपचार चल रहा है।
  73 वर्षीय विद्वान संत, धर्म के मर्मज्ञ और बदरीकाश्रम ज्योतिर्पीठाधीश्वर माधवाश्रम जी महाराज वेद, धर्म के विद्वान होने के साथ ही जनसरोकारों से जुडे संत हैं।
  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन, शराबबन्दी आनदोलन और गैरसैंण राजधानी आन्दोलन में प्रत्यक्ष भाागीदारी करते रहे हैं। पिछले दिनों बे्रन हैमरेज के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ में उपचार दिया गया था, जहां से महाराज जी ने कोटेश्वर आश्रम आने की इच्छा जताई थी।
  महाराज के शिष्य वशिष्ठ जी ने बताया कि महाराज के स्वास्थ में सुधार है और आश्रम में ही चिकित्सक उन्हें पी जीआई के निर्देशों के अनुसार उपचार दे रहै। श्रद्धालु शंकराचार्य महाराज के दर्शनों के लिए बडी संख्या में रोज वहां पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना कर रहे हैं।
  गैरसैंण से उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा, यायावर स्मृति समिति महासचिव डा सी एस भण्डारी व जयसिंह नेगी ने  कोटेश्वर आश्रम में शंकराचार्य महाराज के दर्शन किए और भगवान शंकर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। 

No comments: